
कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 28 मई को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य इंडिया गठबंधन के नेता परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करेंगे ,
अंशू अवस्थी ने बताया कि दोनों नेता बनारस लोकसभा के अंतर्गत के रोहनिया विधानसभा के मोहन सराय नाम की जगह पर आयोजित सभा में अपराह्न चार बजे पहुंचेंगे, उनके साथ-साथ इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी आ रहे हैं प्रभारी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे जी भी उपस्थित रहेंगे उसके साथ अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे
अंशू अवस्थी ने बताया कि कल की होने वाली बनारस की रैली में भारी संख्या में ऐतिहासिक रूप से लोग पहुंचेंगे, हमें पूरा भरोसा है जिस तरीके से राहुल गांधी की जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं अखिलेश यादव जी मुद्दों को उठा रहे हैं, और लोग अपना भरपूर समर्थन दे रहे हैं तो बनारस में निश्चित तौर से परिवर्तन होने जा रहा है , कल की रैली ऐतिहासिक होगी और कल की रैली के बाद बनारस में परिवर्तन का शंखनाद बज जाएगा
श्री राहुल गांधी जी एवं सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की कल बनारस में होने वाली ” परिवर्तन संकल्प सभा ” के तैयारी संदर्भ में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे जी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश तिवारी जी , कोषाध्यक्ष शिव पांडे जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया और तैयारी को लेकर निर्देश प्राप्त किए ,




More Stories
पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य : बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह:
लखनऊ आबकारी विभाग की सराहनीय पहल, सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान रोकने में दिखाई सख्ती और संवेदनशीलता:
महादेव बेटिंग ऐप केस: सोशल मीडिया पर तूफान, टीवी की चुप्पी पर सवाल