![](https://i0.wp.com/avadhbhumi.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-24-06-40-28-086529760776924404171.jpg?resize=558%2C411&ssl=1)
अयोध्या। क्या भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण में भी घोटाला हो रहा है। यह सवाल इसलिए उठ खड़ा हुआ है क्योंकि राम जन्मभूमि मंदिर के प्रमुख पुजारी सत्येंद्र दास ने दावा किया है कि पहली बरसात में ही मंदिर की छत टपकने लगी और गर्भ गृह में जल भराव होने लगा। उनके इस दावे के बाद बवाल मच गया है और लोग कह रहे हैं कि क्या घोटाले बाजो ने राम लला को भी नहीं छोड़ा।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इसी साल 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। अभी भी राम मंदिर के निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत से पानी टपकने लगा और अंदर जलभराव हो गया।
फिलहाल राम मंदिर ट्रस्ट का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
More Stories
आबकारी नीति पर नहीं जारी हुई प्रेस विज्ञप्ति: गोपनीय कैबिनेट नोट का pdf वायरल होने पर मंत्री नाराज:
हजारों लाइसेंसी के लिए बुरी खबर:
धोखाधड़ी के मामले में भाजपा विधायक कोर्ट में तलब: