
अयोध्या। क्या भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण में भी घोटाला हो रहा है। यह सवाल इसलिए उठ खड़ा हुआ है क्योंकि राम जन्मभूमि मंदिर के प्रमुख पुजारी सत्येंद्र दास ने दावा किया है कि पहली बरसात में ही मंदिर की छत टपकने लगी और गर्भ गृह में जल भराव होने लगा। उनके इस दावे के बाद बवाल मच गया है और लोग कह रहे हैं कि क्या घोटाले बाजो ने राम लला को भी नहीं छोड़ा।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इसी साल 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। अभी भी राम मंदिर के निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत से पानी टपकने लगा और अंदर जलभराव हो गया।
फिलहाल राम मंदिर ट्रस्ट का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।




More Stories
प्रतापगढ़ विकास भवन में ट्रांसफर सीजन बना बड़ी परीक्षा, नियम बनाम ‘जुगाड़’ की चर्चा तेज:
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, 11 सत्रों में मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण:
चीन-पाक गठजोड़ पर मोदी सरकार घिरी, प्रमोद तिवारी का हमला—‘फौरन तोड़ें व्यापारिक रिश्ता’