
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर कई महिलाओं के साथ यौन दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े शांतनु सिन्हा ने अमित मालवीय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है
कि अमित मालवीय ने न केवल फाइव स्टार होटलों में बल्कि कोलकाता में BJP ऑफिस के अंदर भी महिलाओं का यौन शोषण किया।
- क्या अमित मालवीय अभी भी कोलकाता के फाइव स्टार होटल में इंतजार कर रहे हैं कि कब बंगाल नेतृत्व सुंदर लड़कियों की आपूर्ति करेगा?
- क्या अब बंगाल नेतृत्व के बीच यह प्रतियोगिता बंद हो गई है कि कौन कितनी सुंदरियों की आपूर्ति करके अध्यक्ष का पद हासिल करेगा?
शांतनु सिन्हा वरिष्ठ BJP नेता राहुल सिन्हा के चचेरे भाई हैं।
शांतनु सिंह के इस बयान के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के ताकतवर नेता अमित मालवीय पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद पार्टी बैक फुट पर है। फिलहाल बीजेपी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।




More Stories
पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य : बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह:
लखनऊ आबकारी विभाग की सराहनीय पहल, सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान रोकने में दिखाई सख्ती और संवेदनशीलता:
वाराणसी: स्वीकृत स्थान छोड़कर मढौली में चल रही चुरामनपुर की देशी शराब दुकान, अंदर चखना और पानी की बिक्री भी जारीथाना लोहता क्षेत्र का मामला, स्थानीय सर्कल इंस्पेक्टर की कथित मिलीभगत से चल रहा अवैध खेल: