
कोच्चि। केरल में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिविर में कई मुद्दों पर संघ ने अपनी राय रखी है। संघ ने जाति जनगणना के मुद्दे पर अपनी चिंता जाहिर की है। संघ ने कहा है कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता सुनील अंबेकर ने कहा कि जाति के जनगणना का मुद्दा हिंदू समाज को बांटने वाला है।
इस बीच जातिगत जनगणना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रुख को देखते हुए कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी सोचते हैं कि वह किसी प्रयास से जातिगत जनगणना को रोक लेंगे तो वह दिवस सपने देख रहे हैं। यह संभव नहीं है कोई ताकत जातिगत जनगणना होने से नहीं रोक सकती।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: