
लखनऊ। आज से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रांतो के अध्यक्ष की घोषणा शुरू हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एमएलसी विद्यासागर सोनकर उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष हो सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह पूर्व सांसद विनोद सोनकर भी रेस में बताया जा रहे हैं लेकिन संघ ने विद्यासागर सोनकर के नाम पर अपनी मुहर लगाई है और कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश बीजेपी को विद्यासागर सोनकर के रूप में दलित समाज का एक निर्विवाद चेहरा देने की तैयारी की जा रही है।
आज से प्रदेश अध्यक्षों की नई नियुक्तियों का भारतीय जनता पार्टी ऐलान करेगी
जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निर्णय लंबित था, वहां भी आज से घोषणा शुरू हो जाएगी
तेलंगाना से रामचंद्र राव के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के आसार हैं।
आंध्र प्रदेश से पीवीएन माधव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।




More Stories
मेरठ में 14 करोड़ की GST चोरी का पर्दाफाश: गुटखा कारोबार के पीछे ‘डबल कंपनी गेम’, देश में पहला बड़ा केस:
बड़ा खुलासा: हरियाणा से यूपी तक फैला शराब माफिया का संगठित खेल — 35 लाख की खेप पकड़ी, लेकिन सिस्टम पर सबसे बड़े सवाल!
फर्जी फर्म बनाकर सिस्टम से करोड़ों की लूट: