
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के चार सब वेरिएंट ने पूरे देश को चिंतित कर दिया है। पंजाब में पिछले 12 घंटे में एक व्यक्ति की मौत और 29 नए मामले सामने आए हैं जबकि दिल्ली में कोविद संक्रमित मरीजों की संख्या 100 के पार चली गई है। हरियाणा में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले 12 घंटे में संक्रमण की दर दोगुना से ज्यादा हो गई है।
सभी वेरिएंट ओमिक्रॉन फैमिली के हैं- NB.1.8.1, JN.1, XFG सीरीज और LF.7। दिल्ली से सटे इलाकों में भी कोरोना का कहर बढ़ गया है। नोएडा में 28 मई को 19 कोविड के मामले दर्ज किए गए हैं।
कोरोना से अबतक 7 लोगों की मौत हुई हैं। यूपी और बिहार में भी पिछले 2 दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहां भी निगरानी तेज कर दी गई है। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के मुख्य स्पॉट सेंटर्स बने हुए हैं। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि एक बार फिर बूस्टर डोज का दौर वापस आ सकता है




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: