
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तिरंगा यात्रा के दौरान भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह से जवाब दिया है उसे पूरा देश और देश की सेना उनके चरणों में नतमस्तक हो गई है।
जगदीश देवड़ा के बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। अभी मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री का मामला संभला भी नहीं था कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी। भाजपा को भी जवाब देते नहीं बन रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस सरकार और भाजपा पर पूरी तरह हमलावर है।




More Stories
इलाहाबाद हाईकोर्ट से आबकारी विभाग को बड़ा झटका, निलंबन व चार्जशीट पर लगी रोक:
प्रयागराज आबकारी विभाग में ‘मॉडल शॉप बनाम कंपोजिट दुकान’ विवाद, नियमों की अनदेखी के आरोप:
मनरेगा में मैटेरियल भुगतान पर GST गड़बड़ी! प्रतापगढ़ के कई ब्लॉकों में टैक्स में बड़ा अंतर उजागर: