
पटना। बिहार में पुलों के पानी में बह जाने का सिलसिला जारी है। पिछले 9 दिनों में अब तक कुल 15 सेतु पानी में बह गए हैं।
सीवान जिले में एक ही दिन में 3 पुल ढह गए। जिसके चलते गंडक और धमही नदी के किनारों के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। महाराजगंज प्रखंड में नदी की सफाई के बाद पुल – पुलिया ध्वस्त होने लगे हैं। जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।इतना ही नहीं ये तीनों पुल महाराजगंज इलाके में ही गिरे हैं। आज सुबह जो दो पुल गिरे हैं उसमें एक पुल महाराजगंज के देवरिया पंचायत में तो दूसरा पुल महाराजगंज प्रखंड के नौतन सिकंदरपुर गांव के पास गिरा है। 10 दिन पहले भी महाराजगंज के पटेढा-गिरौली को जोड़ने वाला पुल भी गिर गया है।
भ्रष्टाचार पावर्ड बाय डबल इंजन सरकार: तेजस्वी यादव
बिहार में आज लगतार 3 पुल गिरने के बाद तेजस्वी यादव ने तंज करते हुए अपने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा:
आज बिहार में एक ही दिन में 𝟑 पुल और गिरे।
सुशासनी नेकचलनी के सौजन्य से विगत 𝟏𝟓 दिन में बिहार में कुल 𝟗 पुल जल समाधि ले चुके है।
डबल इंजन सरकार अब इसका दोष भी विपक्ष को देकर अपने कर्तव्यों, सुशीलता से परिपूर्ण वसूली तंत्र एवं डबल इंजन पॉवर्ड भ्रष्टाचार का इतिश्री कर सकती है।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: