निवेशकों के 750000 करोड रुपए डूबे:

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में बिकवाली की ऐसी सुनामी उठी कि निवेशकों के सात लाख 50000 करोड रुपए डूब गए। शेयर बाजार में 28 सालों में गिरावट का भी कीर्तिमान स्थापित कर दिया। सेंसेक्स में जहां 1400 से अधिक अंकों के गिरावट हुई और 73000 के आसपास कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी में भी 450 अंकों की भारी गिरावट हुई और करीब 22000 के आसपास कारोबार कर रहा है।
बाजार जानकारी के मुताबिक विदेशी निवेशकों का मोह भारतीय पूंजी बाजार से पूरी तरह भंग हो गया है जिसका ट्रेड अब घरेलू निवेशकों पर भी देखने को मिल रहा है। सरकारी और गैर सरकारी किसी भी कंपनी का शेयर आज डूबने से नहीं बचा है। इस तरह के रुझान भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी खतरे की घंटी माना जा रहा है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: