
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की नौकरशाही से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल अचानक छुट्टी पर चले गए हैं। शासन ने तत्काल प्रभाव से उनके सभी विभागों का अतिरिक्त प्रभार कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) दीपक कुमार को सौंप दिया है।
तबादलों की चर्चा के बीच मुख्य सचिव का अवकाश
सूत्रों के अनुसार, इन दिनों प्रदेश में अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के कई अधिकारियों के तबादले की चर्चा जोरों पर है। ऐसे माहौल में मुख्य सचिव का अचानक छुट्टी पर जाना प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है।
बड़े फेरबदल के संकेत
सूत्र यह भी बताते हैं कि सरकार बहुत जल्द नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल कर सकती है। प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव स्तर के कई अधिकारियों की सूची तैयार बताई जा रही है।
फिलहाल दीपक कुमार के हाथ में जिम्मेदारी
शासन के आदेश के मुताबिक, मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल की अनुपस्थिति में उनकी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन अब एपीसी दीपक कुमार करेंगे।
इस अप्रत्याशित कदम ने यूपी की नौकरशाही में हलचल और चर्चाओं को तेज कर दिया है।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: