कालाकांकर के कड़गो में 2 महीने से नहीं मिल रहा बाल पोषाहार:

प्रतापगढ़। कालाकांकर ब्लॉक के कड़गो ग्राम पंचायत में 2 महीने से आंगनवाड़ी में रजिस्टर्ड बच्चों को बाल पोषाहार मिलना बंद हो गया है। इस संबंध में गांव की तमाम महिलाओं ने शिकायत की है कि 2 महीने से उनके बच्चों को बोल पोषाहार नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का कहना है कि सीडीपीओ उन्हें पोषाहार नहीं दे रही है इसीलिए बच्चों को वह पोषाहार नहीं दे पा रही है। यह एक बानगी है बाकि पुर प्रतापगढ़ जनपद में यही हाल चल रहा है। सवाल उठता है कि आखिर बच्चों का बाल पोषाहार कौन डकार रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी क्या कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला परियोजना अधिकारी और सीडीपीओ मिलकर कई लाख रुपए का बाल पोषाहार डकार रहे हैं और जिले के आला हाकिम को कोई चिंता नहीं है।




More Stories
एक्सक्लूसिव इन्वेस्टिगेशन | आबकारी नीति पर बड़ा सवाल — “कागज़ी कोटा, जमीनी खेल?” अप्रैल में लाइसेंस नहीं, फिर भी उठान जारी — आंकड़ों में हेरफेर या सिस्टम की सबसे बड़ी नाकामी?
इलाहाबाद हाईकोर्ट से आबकारी विभाग को बड़ा झटका, निलंबन व चार्जशीट पर लगी रोक:
मनरेगा में मैटेरियल भुगतान पर GST गड़बड़ी! प्रतापगढ़ के कई ब्लॉकों में टैक्स में बड़ा अंतर उजागर: