दोनों डिप्टी सीएम को भी अनर्गल बयान बाजी से रोका गया

नई दिल्ली। लखनऊ और दिल्ली के बीच जारी सत्ता संग्राम फिलहाल 3 महीने के लिए टाल दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि अच्छा बड़ी बयान बाजी और असंतोष की खबरों से आने वाले अक्टूबर महीने में हरियाणा महाराष्ट्र झारखंड जैसे राज्यों में पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर विपरीत असर डाल सकता है। इसीलिए सभी तरह के गतिरोध तुरंत रोके जाएं। योगी आदित्यनाथ को हटाए जाने की खबरों को फिलहाल खारिज किया गया है और दोनों उपमुख्यमंत्री अब कोई अनर्गल बयान नहीं जारी करेंगे। योगी आदित्यनाथ का फैसला महाराष्ट्र हरियाणा और झारखंड चुनाव के बाद होने की संभावना है। उन्हें पार्टी हाई कमान ने निर्देश दिया है कि दोनों उपमुख्यमंत्री का सम्मान करें। दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी योगी आदित्यनाथ के खिलाफ किसी तरह की बयान बाजी से रोका गया है।
दिल्ली और लखनऊ के बीच शीत युद्ध भले ही ठहर गया फोन लेकिन इस तूफान के आने से पहले की शांति के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र हरियाणा और झारखंड में अगर चुनाव नतीजे भाजपा के पक्ष में आए तो एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की कुर्सी पर संकट का गहरा सकता है और यदि चुनाव नतीजे विपरीत रहे तो योगी आदित्यनाथ सुरक्षित रहेंगे क्योंकि तब केंद्रीय हाई कमान कमजोर हो जाएगा।




More Stories
दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया से पहले आबकारी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक, ई-लॉटरी की भी तैयारी!
यूपी बजट 2026-27: आबकारी से ₹71,278 करोड़ का लक्ष्य, 17.37% वृद्धि का अनुमान
अंत्योदय के संकल्प के साथ मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘समर्पण दिवस’, अफीम कोठी सभागार में उमड़ा जनसैलाब