
“हैंडहेल्ड एक्स-रे तकनीक से अवैध शराब तस्करी रोकने की नई पहल”
उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग की दिशा में एक नई पहल की है। आबकारी मंत्री श्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में गन्ना संस्थान में हुई बैठक में दो तकनीकी कंपनियों Rapiscan और Videray ने हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरणों का प्रदर्शन किया। इन उपकरणों ने फील्ड डेमोंस्ट्रेशन में ट्रक में छिपाई गई शराब की सफल पहचान की, जिससे उनकी उपयोगिता प्रमाणित हुई।
मंत्री ने कहा कि विभाग ऐसी तकनीक को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो प्रभावी और लागत-उपयुक्त हो। यह कदम राज्य के राजस्व की रक्षा और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के निरंतर प्रयास का हिस्सा है। इस अवसर पर आबकारी आयुक्त श्री आदर्श सिंह, अपर आबकारी आयुक्त श्री नवनीत सेहारा तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।




More Stories
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: