
लखनऊ। बड़ी खबर सहारनपुर से आ रही है यहां जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय के पास आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को ₹25000 की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने पकड़ लिया। शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार करके पूछताछ करने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता उन्हें अपने साथ ले गया। ₹25000 किस काम के लिए वसूला जा रहा था इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल इस प्रकरण पर विभाग खामोश बना हुआ है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल