
नई दिल्ली। हजारों करोड़ के बैंक घोटाले में सरकार की ओर से भगोड़ा घोषित किए गए और इस समय लंदन में रह रहे विजय माल्या ने एक ऐसा दावा कर दिया है जिससे सरकार के मुश्किलें बढ़ गई हैं। विजय माल्या ने अपने एक बयान में कहा है कि वह भाग कर नहीं आया था बल्कि तत्कालीन वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली से मुलाकात करके और उन्हें यह बात कर कि वह लंदन जा रहा है भारत से आया था। विजय माल्या के इस बयान के बाद भारत में सियासी तूफान खड़ा हो सकता है। विपक्ष ने पहले भी सरकार पर विजय माल्या से मिले होने का आरोप लगाया था अब विजय माल्या के बयान के बाद सरकार के मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विजय माल्या के बयान के बाद केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोल दिया है। उन्होंने सांप कहा है कि विजय माल्या को बचाने में सरकार की बड़ी भूमिका रही है।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
आखिर डिप्टी एक्साइज कमिश्नर बांदा हैं कहां?