अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

पुलिस ने गौशाला के पास से पकड़ा गो तस्कर: वध के लिए ले जाए जा रहे 12 गोवंश बचाए गए

प्रतापगढ़। आज 12 गोवंश उस समय वध होने से बच गए जब जेठवारा थाना अध्यक्ष की तत्परता से गौशाला के पास एक डीसीएम पर क्रूरता के साथ लादे गए 12 गोवंश को बरामद कर लिया।

शेष विवरण इस प्रकार है:

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 13.02.2023 को थाना जेठवारा से उ0नि0 श्री सुमित सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के ग्राम देवापुर सकली गौशाला के पास से एक डीसीएम नं0 यूपी 70 केटी 8206 पर वध हेतु ले जाने के लिये लादे गये 12 राशि गोवंश जो कि क्रूरतापूर्वक रस्सी से बंधे हुए, को बरामद किया गया, पुलिस टीम को देखकर पशुओं को वाहन में लाद रहे कुछ व्यक्ति मौके से भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर फरार हो गये। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 17/23 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम 01 व्यक्ति आलम पुत्र हाकिम अली नि0 रामपुर बजहा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ वअन्य अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया।

बरामदगी-

  1. 12 राशि गोवंश।
  2. एक डीसीएम नं0 यूपी 70 केटी 8206।

पुलिस टीम- उ0नि0 श्री सुमित सिंह मय हमराह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।

About Author