अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

सपा मुख्यालय पर लगाया गया बैनर , “गर्व से कहो हम शूद्र हैं”

लखनऊ। रामचरितमानस पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ जहां प्राथमिकी दर्ज की गई है वही पूरे प्रदेश में सामान्य वर्ग की ओर से पीछे प्रतिक्रिया आई है।

स्पा ने इस मामले को भुनाने का निश्चय कर लिया है। सपा मुख्यालय पर एक बैनर लगाया गया है जिसमें गर्व से कहो हम शूद्र है का स्लोगन है। भाजपा जहां इस मामले पर बैकफुट पर आ गई है वही समाजवादी पार्टी ने इसे अपना सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना लिया है। इस मामले को लेकर सपा के कार्यकर्ता गांव-गांव में कार्यक्रम करने की योजना बना चुके हैं।

2024 की तैयारी में जोर-शोर से जुटी भाजपा को इस मुद्दे ने मुश्किल में डाल दिया है। भाजपा के सामने मुश्किल यह है कि यदि वह विवादित चौपाई का बचाव करती है तो पिछड़े और दलित के नाराज होने का खतरा है जबकि वह ऐसा नहीं करती तो सामान्य वर्ग की नाराजगी तय है। इस परिस्थिति से उभरने के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मंथन कर रहा है।

About Author