
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सोरांव बार एसोसिएशन का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन प्रतापगढ़ के पूर्व महामंत्री व बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के प्रत्याशी जय प्रकाश मिश्र जेपी भी अन्य अतिथियों के साथ शामिल हुए।इस दौरान जय प्रकाश मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ता हितों को ध्यान रखकर कार्य करने की बात कही। यहां के अधिवक्ताओं ने बार कौंसिल के चुनाव में श्री मिश्र को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। सोरांव बार एसोसिएशन का शपथग्रहण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल