
लखीमपुर खीरी। हाल ही में पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब से कि लोगों की मौत के मामले का कनेक्शन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से जुड़ता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी के एक बड़े शराब कारोबारी जो नकली और अवैध शराब का धंधा करता है उसके ही नेटवर्क से यह शराब संगरूर पहुंची थी। दवा तो यहां तक किया जा रहा है कि कल पुलिस कप्तान इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकते हैं।
पंजाब के संगरूर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 21 लोगों की मौत और करीब 40 लोगों के बीमार होने के मामले में निकला लखीमपुर खीरी कनेक्शन।विश्वशनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के संगरूर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 21 लोगों की मौत और करीब 40 लोगों के बीमार होने के मामले में केमिकल सप्लाई करने वालों में लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले एक बड़े कारोबारी को पंजाब पुलिस ने नोएडा से किया गिरफ्तार। संगरूर जिले के एसपी सरताज सिंह चहल कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के नामों का खुलासा करेंगे।




More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को
प्रमुख सचिव कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर आय से अधिक संपत्ति के दायरे में, साक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची शिकायत: