
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वाराणासी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफ़िले पर मंगलवार को चप्पल फेंके जाने की घटना पर टिप्पणी की है.
राहुल गांधी ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा है कि विरोध गांधीवादी तरीके से किया जाना चाहिए.
राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता कर कथित पेपर लीक के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि विपक्ष कथित पेपर लीक के मुद्दे को संसद में उठाएगा.
इस दौरान राहुल गांधी ने ये भी कहा कि चुनाव नतीजों ने ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमज़ोर कर दिया है और अब लोगों में उनका डर ख़त्म हो रहा है.’
इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “एक और महत्वपूर्ण बात जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहनी रह गई. नरेंद्र मोदी और उनके काफिले पर चप्पल फेंका जाना बहुत ही निंदनीय है और उनकी सुरक्षा में गंभीर चूक है. सरकार की नीतियों पर अपना विरोध गांधीवादी तरीके से दर्ज कराया जाना चाहिए, लोकतंत्र में हिंसा और नफ़रत की कोई जगह नहीं है.”




More Stories
प्रतापगढ़ विकास भवन में ट्रांसफर सीजन बना बड़ी परीक्षा, नियम बनाम ‘जुगाड़’ की चर्चा तेज:
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, 11 सत्रों में मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण:
चीन-पाक गठजोड़ पर मोदी सरकार घिरी, प्रमोद तिवारी का हमला—‘फौरन तोड़ें व्यापारिक रिश्ता’