ओम बिरला के खिलाफ दलित के सुरेश को इंडिया ने उतरा मैदान में:
दिलचस्प हुआ स्पीकर का चुनाव

नई दिल्ली। विपक्ष मानव प्लान भी तैयार करके बैठा था। राजनाथ सिंह ने स्पीकर पद पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्ष के नेताओं से औपचारिक मुलाकात किया लेकिन जब उनकी ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला तो इंडिया ब्लॉक की ओर से आठ बार के सांसद और दलित चेहरा के सुरेश को मैदान में उतार दिया गया। इंडिया ब्लॉक के इस कदम को मास्टर स्ट्रोक इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बड़ी संख्या में दलित सांसद चुनाव जीत कर आए हैं ऐसे में के सुरेश के प्रति अगर झुकाव बन गया तो ओम बिरला के लिए बड़ी मुश्किल होगी। ओम बिरला सवर्ण वैश्य समाज से आते हैं।
मोदीजी के संसदीय मामलों में कन्सेंसस का प्रस्ताव खुद उनके हाथों धराशाई। डिप्टी स्पीकर पद के लिए विपक्ष की मांग पर मौन रखने के कारण विपक्षी गठबंधन ने लोकसभा स्पीकर पद पर सबसे वरिष्ठ और दलित समाज से आने वाले के सुरेश को बीजेपी के सवर्ण ओम बिरला के सामने पेश कर दिया है। विपक्ष लगातार मोदी सरकार को दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक/संविधान विरोधी साबित करता जा रहा है।




More Stories
प्रतापगढ़ विकास भवन में ट्रांसफर सीजन बना बड़ी परीक्षा, नियम बनाम ‘जुगाड़’ की चर्चा तेज:
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, 11 सत्रों में मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण:
देवीपाटन मंडल के डिप्टी एक्साइज कमिश्नर आलोक कुमार पर विभागीय कार्रवाई के आदेश, कई मामलों की जांच के संकेत: