बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार

नई दिल्ली। आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा जताया जा रहा था। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की नीतीश कुमार की मांग को मोदी सरकार ने ठुकरा दिया है। वित्त मंत्रालय ने कहां है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
नीतीश कुमार के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग के लिए ही उन्होंने लोकसभा स्पीकर और उपाध्यक्ष के पद पर कोई दबाव नहीं बनाया लेकिन उनकी यह दरिया दिली अब काम नहीं आ रही है। चिराग पासवान ने भी विशेष राज्य के दर्जे के मांग की थी उसकी भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
केंद्र सरकार के इस रुख के बाद विपक्षी राजद और कांग्रेस अब हमलावर हो सकती है।




More Stories
यूपी में पदोन्नति प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, मानव संपदा पोर्टल पर तैयार हुआ डीपीसी मॉड्यूल :
प्रतापगढ़: 40 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क तोड़ी गई, बिना एनओसी पैचवर्क—नियमों का खुला उल्लंघन, एफआईआर के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं
आबकारी विभाग में बड़ा सत्ता परिवर्तन: कमिश्नर छुट्टी पर, एडिशनल कमिश्नर नवनीत सेहरा के हाथ में कमान: