
आगरा। उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले रविंद्र कुमार नाम के एक व्यक्ति को आगरा से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रवींद्र कुमार बताया गया है. एटीएस का कहना है कि वो पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे.
एटीएस के मुताबिक़, रविंद्र कुमार फिरोज़ाबाद के हज़रतपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन के पद पर तैनात थे. वह पाकिस्तान से संचालित सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से गोपनीय जानकारी साझा किया करते थे.
एटीएस के एडीजी नीलाब्जा चौधरी ने इसके बारे में जानकारी दी है.
उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “एटीएस यूपी और उनकी सहयोगी एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि रविंद्र कुमार नाम का एक व्यक्ति अपने पाक आईएसआई हैंडलर के साथ विभिन्न गोपनीय और संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था.”
उन्होंने कहा, “हमारी आगरा इकाई ने रविंद्र कुमार से प्रारंभिक पूछताछ की और उसे विस्तृत पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय बुलाया गया, जहां यह साबित हुआ कि उसने नेहा नाम के एक हैंडलर के माध्यम से बहुत संवेदनशील जानकारी साझा की थी.”




More Stories
एक्सक्लूसिव इन्वेस्टिगेशन | आबकारी नीति पर बड़ा सवाल — “कागज़ी कोटा, जमीनी खेल?” अप्रैल में लाइसेंस नहीं, फिर भी उठान जारी — आंकड़ों में हेरफेर या सिस्टम की सबसे बड़ी नाकामी?
इलाहाबाद हाईकोर्ट से आबकारी विभाग को बड़ा झटका, निलंबन व चार्जशीट पर लगी रोक:
प्रयागराज आबकारी विभाग में ‘मॉडल शॉप बनाम कंपोजिट दुकान’ विवाद, नियमों की अनदेखी के आरोप: