80 जनपदों में अगले 24 घंटे में तैनात होंगे नए जिला अध्यक्ष:

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने 75 – 80 जनपदों में जिला अध्यक्ष के नाम को अंतिम रूप दे दिया है। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे के अंदर व्हाट्सएप पर तैनात होने वाले जिला अध्यक्ष को सूचित कर दिया जाएगा। नए जिला अध्यक्षों में अवध काशी बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र भी शामिल है। बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि घोषित होने वाले 75 जनपदों में करीब 17 सामान्य वर्ग के जिला अध्यक्ष हटाए जाएंगे और उनकी जगह पिछड़े और दलित समाज के लोगों को जगह मिलेगी। बीजेपी समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जैसी सोशल इंजीनियरिंग का मुकाबला करने के लिए सामान्य वर्ग की नाराजगी को दरकिनार करेगी। काशी प्रांत में प्रतापगढ़ जनपद में भी बदलाव की चर्चा थी लेकिन फिलहाल सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि जनपद में बदलाव नहीं किया जाएगा।




More Stories
यूपी बजट 2026-27: आबकारी से ₹71,278 करोड़ का लक्ष्य, 17.37% वृद्धि का अनुमान
अंत्योदय के संकल्प के साथ मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘समर्पण दिवस’, अफीम कोठी सभागार में उमड़ा जनसैलाब
चार्ज शीटेड निरीक्षक के हवाले आबकारी विभाग की पर्सनल शाखा:बाबुओं की डीपीसी पर घमासान: