
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संतुष्ट नहीं है। आज जैसे ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुए उन्होंने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से सख्त लहरिया में सवाल किया कि लड़की के साथ गैंगरेप में क्या हुआ और कितने आरोपी पकड़े गए क्या कार्रवाई की गई। प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ सवालों से पुलिस कमिश्नर सख्ते में आ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोषियों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और दोबारा ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात करने के बजाय सीधे संबंधित अधिकारी को डांट लगाई जिसका एक बार फिर राजनीतिक हलके में यही आशय लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच संबंध सामान्य नहीं है अन्यथा इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से बात कर सकते थे।
प्रधानमंत्री के तेवर से ऐसा लगा कि उन्हें प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ज्यादा संतोष नहीं है।
प्रधानमंत्री आज वाराणसी के दौरे पर हैं और माना जा रहा है कि हजारों करोड रुपए की सौगात काशी वासियों को देने वाले हैं। प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले रेप की वारदात से उनका मूड बिगड़ गया क्योंकि इस रेप की चर्चा मीडिया में बहुत ज्यादा हुई जिससे वाराणसी और प्रधानमंत्री मोदी की छवि पर भी असर पड़ा।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल