नई दिल्ली। देशभर में लोकसभा क्षेत्रों के नए परिसीमन के बाद उत्तर प्रदेश में अब लोकसभा की 80 के मुकाबले 121 सीटें होंगी जबकि राज्यसभा में 31 के मुकाबले 47 सीटें होंगी। इस संबंध में नई परिसीमन रिपोर्ट जारी कर दी गई है।
नई परिसीमन रिपोर्ट के अनुसार 2026 में भारत में लोकसभा की सीटें 800 तथा राज्यसभा में 332 हो जाएंगी। यानि देश में लोकसभा और राज्यसभा की कुल सीटें 1132 हो जाएंगी। नई परिसीमन रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा प्रदेश की लोकसभा सीटें 10 से बढ़कर 17 और राज्यसभा की 5 से बढ़कर 7 हो जाएंगी। देश की कुल आबादी में हरियाणा की हिस्सेदारी 2.09 फीसद है। तथा क्षेत्रफल 44.2 वर्ग किलोमीटर है, जो कि देश के कुल क्षेत्रफल में से 1.40 फ़ीसदी है। नई परिसीमन रिपोर्ट द्वारा हरियाणा को लोकसभा और राज्यसभा के कुल 24 सांसद मिलेंगे।
More Stories
चल निकली है दिव्य प्रकाश गिरी की ट्रांसफर पोस्टिंग की दुकान:
ऑनलाइन लेनदेन पर अब जीएसटी 18%:
ग्रेडेशन लिस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा: