अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, 11 सत्रों में मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण:


प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शुक्रवार को चिलबिला स्थित मौर्य रिसोर्ट में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुई, जिसमें केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार एवं जिला स्तर पर भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण वर्ग का औपचारिक उद्घाटन विधानसभा सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री अनुपम गुप्ता ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार, कार्यपद्धति एवं जनसंपर्क के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा होगी।
प्रशिक्षण वर्ग में जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, विभाग एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों, मंडल प्रभारियों तथा मंडल अध्यक्षों सहित लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
उद्घाटन सत्र में प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने “देश के समक्ष चुनौतियाँ एवं निदान के हमारे प्रयास” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। द्वितीय सत्र में पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिसकी अध्यक्षता सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने की।
तृतीय सत्र में जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने “कार्यकर्ता विकास, संवाद एवं दायित्व बोध” विषय पर मार्गदर्शन किया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष के.के. सिंह ने की। चतुर्थ सत्र में वर्ग प्रभारी एवं काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष स्वामीनाथ शुक्ला ने की।
पंचम सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने “विचार परिवार” विषय पर उद्बोधन दिया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने की। षष्ठम सत्र में पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने “मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं” विषय पर अपने विचार रखते हुए सरकार की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने की।
जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना को और सुदृढ़ करने का कार्य करता है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, मोती सिंह, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा, ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, सुमित्रा पटेल, राजीव प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित

About Author