

आज भाजपा प्रतापगढ़ द्वारा सदर विधानसभा के नगर मंडल में एकता का संदेश देने के लिए RUN FOR UNITY का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने दिखाई हरि झंडी। लौह पुरुष/भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरदार पटेल जी केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में एकता के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधने का महत्वपूर्ण काम किया। उनके विचार हमें “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश देते हैं। सरदार पटेल को भारतीय रियासतों और राजनीति के एकीकरण का श्रेय दिया जाता है। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि 2014 से, उनकी जयंती 31 अक्टूबर को भारत में प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. 31 अक्टूबर 2018 को, उनकी जयंती पर, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का उद्घाटन किया गया और उन्हें समर्पित किया गया. गुजरात राज्य में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई लगभग 182 मीटर है।उन्हें 1991 में मरणोपरांत भारत गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश सिंह, जिला मंत्री अनुराग मिश्र,राम आसरे पाल, संतोष मिश्र, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र नाथ शुक्ल,अंशुमान सिंह, सुनील दुबे, सुनील दुबे, सुनील गोयल,महावीर पाल, अजय सिंह, देवब्रत त्रिपाठी, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, आलोक गर्ग आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: