संघ और बीजेपी की पसंद माने जाते हैं डॉक्टर महेंद्र सिंह

नई दिल्ली। 30 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है ऐसे में उनके उत्तराधिकारी की तलाश जोर-शोर से चल रही है। जिन नाम पर चर्चा हो रही है उसमें से एक प्रमुख नाम प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद नजदीकी डॉ महेंद्र सिंह भी शामिल है। डॉ महेंद्र सिंह अपने दायित्व वाले असम त्रिपुरा मध्य प्रदेश और हाल ही में गुजरात लोकसभा चुनाव के प्रभारी के रूप में शानदार परिणाम से केंद्रीय नेतृत्व का दिल जीत लिया। इस समय जबकि केंद्र में मिली जुली सरकार चल रही है ऐसे में डॉक्टर महेंद्र सिंह की भूमिका खासी महत्वपूर्ण हो जाती है माना जा रहा है कि संघ और प्रधानमंत्री मोदी दोनों के विश्वास पात्र माने जाने वाले डॉक्टर महेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं।
हालांकि एक चर्चा यह भी है कि उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार होगा तो उन्हें लोक निर्माण विभाग जैसे बड़े मंत्रालय का दायित्व मिल सकता है फिलहाल वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के दौड़ में शामिल हैं और अगले तीन-चार दिनों में यह फैसला हो जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा।




More Stories
आगरा के ताजपथ होटल हत्याकांड में बड़ा खुलासा—शराब की मौजूदगी से उठे सवाल, आबकारी विभाग भी घेरे में
झूंसी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, हजारों लोग हुए शामिल
आबकारी में गोपनीय प्रविष्टि (ACR) की नई मूल्यांकन व्यवस्था लागू :