एक हमलावर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ के रानीगंज के पूर्व भाजपा विधायक धीरज ओझा और उनके भाई पर हमला, हुआ है फायरिंग के बाद एक हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है।
रानीगंज से भाजपा के पूर्व विधायक धीरज ओझा और उनके भाई पर अज्ञात हमलावरों ने तीन गाड़ियों में आकर हमला कर दिया। हमले में मारपीट और फायरिंग की भी घटना हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर एएसपी पूर्वी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं।
स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए एक हमलावर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई के बाद उसे नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य हमलावरों की तलाश जारी है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल