एक बार फिर ईवीएम पर उठे सवाल:

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला महायुद्ध गठबंधन एक तरफा जीत की ओर बढ़ रहा है। कल 288 सीटों के रुझान में गठबंधन 217 सीटों पर आगे है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि कल 147 सीटों पर लड़ रही भारतीय जनता पार्टी 130 सीटों पर आगे है। उसकी बढ़त का स्ट्राइक रेट 90% से ज्यादा है जबकि 96 सीटों पर लड़ रहे एकनाथ शिंदे मात्र 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं इसी तरह 86 सीटों पर लड़ रहे अजीत पवार की सीपी मात्र 34 सीटों पर आगे है। रुझानों को देखते हुए एक बार फिर ईवीएम मशीन पर सवाल उठने लगे हैं। संजय रावत ने मतगणना रुझानों को महाराष्ट्र का जनादेश मानने से इनकार कर दिया है उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र की जनता का फैसला नहीं है इसमें कहानी कुछ और ही है। कई और एक्सपर्ट में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन पर हैरानी जताई है उनका मानना है कि यह प्रदर्शन असाधारण अप्रत्याशित है। दूसरी ओर झारखंड में कांटे का चुनावी मुकाबला चल रहा है। यहां पर हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला गठबंधन 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी 29 सीटों पर आगे है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल