केशव के करीबी नामजद हत्यारोपी को पुलिस ने थाने से छोड़ा:

प्रयागराज। जनपद के बढ़िया था ना क्षेत्र के धम्मोर गांव में एक मकान के विवाद में मुलायम यादव पुत्र राम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि एक अन्य युवक जितेंद्र को भी गोली मारकर घायल किया गया था। इस मामले में मृतक के पिता राम यादव ने 10 लोगों को नाम जद किया था जिसमें अभिषेक यादव का भी नाम शामिल था पुलिस ने कई अभियुक्तों को उठाया था उसमें अभिषेक यादव भी शामिल था लेकिन मृतक के पिता राम यादव का कहना है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का करीबी होने के नाते पुलिस ने अभिषेक को थाने से ही छोड़ दिया जबकि अभिषेक पर ही राइफल से मुलायम यादव के सीने में गोली मारने का आरोप है। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है मृतक के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपीय अभिषेक यादव से जान का खतरा बताते हुए न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल है जिसमें आरोपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ दिखाई दे रहा है।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: