
संभल। कल शराब की ओवर रेटिंग को लेकर दिनभर सुर्खियों में रहे संभल के मामले में नया अपडेट सामने आया है। जॉइंट एक्साइज कमिश्नर और जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि दुकान में किसी तरह की ओवर रेटिंग नहीं हुई थी। यह जानकारी सामने आई है कि डॉक्टरों ने अस्पताल के पास शराब की दुकान पर आपत्ति जताई थी जिसका मोना करने जिला अधिकारी मौके पर गए थे इस समय उन्होंने ओवर रेटिंग परखने के लिए बिना किसी परिचय के दुकान से एक बोतल शराब खरीदी थी लेकिन शराब उन्हें उचित मूल्य पर ही दी गई थी। जिलाधिकारी की ओर से डॉक्टरो को यह भरोसा दिया गया है कि इस सत्र के बाद यह दुकान वहां पर नहीं रहेगी।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: