
दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह का अब से थोड़ी देर पहले एम्स में निधन हो गया है। आज ही उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें सघन चिकित्सा यूनिट में रखा गया था।
कांग्रेस ने कल महाराष्ट्र में होने वाली बेलगावी की अपनी रैली रद्द कर दी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट आए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी इस समय एम्स में मौजूद है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। डॉ मनमोहन सिंह को पूरी दुनिया में आर्थिक सुधारो के लिए प्रसिद्ध प्राप्त हुई थी उन्होंने नरसिम्हा राव की सरकार में उसे समय वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाला था जब देश की अर्थव्यवस्था दिवालिया होने के कगार पर थी।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
लोक निर्माण विभाग में स्थानांतरण घोटाले की चर्चा तेज, जूनियरों का तबादला और सीनियरों पर मेहरबानी के आरोप:
आबकारी निरीक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर में बड़ा खेल?भारी दबाव के बाद खुला पोर्टल, लेकिन कई सर्किलों के ऑप्शन गायब!