
लखनऊ।
“यूपी अभी 100% सुरक्षित नहीं, लेकिन कोशिश जारी”, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बयान
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज लखनऊ में पत्रकारों से संवाद किया. इस दौरान लॉ एंड आर्डर पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश अभी भी पूरी तरीके से सेफ नहीं हुआ है. 100% सुरक्षित नहीं है, लेकिन कोशिश जारी है. अभी कानून-व्यवस्था में सुधार की काफी गुंजाइश है”
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पहले के मुकाबले सुधार हुआ है लेकिन अभी भी बहुत सुधार की गुंजाइश है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बयान पर तरह-तरह की चर्चा चल पड़ी है। लोग इस मामले को भी दिल्ली और लखनऊ के बीच सियासी खींचतान के रूप में देख रहे हैं। आनंदीबेन पटेल के बयान से विपक्ष को एक बार फिर सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: