
लखनऊ। मोहनलालगंज में जय माल के स्टेज पर बाराती और घराती पक्ष में महासंग्राम छिड़ गया। विवाद बारातियों के नशे में होने की वजह से शुरू हुआ। पहले बाराती और लड़की पक्ष के बीच में जमकर मारपीट हुई लेकिन बुजुर्गों के बीच बचाव करने के बाद किसी तरह विवाह प्रक्रिया आगे बढ़ी और जयमल स्टेज पर फिर से तनातनी हुई। लड़की पक्ष की ओर से बरपक्ष के नशेड़ी बारातियों को लेकर टिप्पणी हुई इसके बाद दोनों पक्ष की महिलाओं में भिड़ंत हो गई। महिलाएं एक दूसरे पर टूट पड़ी। चारों ओर चीख़ पुकार मच गई। इसी बीच दूल्हा स्टेज से कूद पड़ा और जमकर मारपीट करने लगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मोहनलालगंज निवासी किसान सुखलाल की बेटी आरती की शादी उन्नाव जिले में रहने वाले कमलेश से तय हुई थी. बारात के आने के बाद सब लोग जयमाल का इंतजार कर रहे थे तभी यह घटना हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर: