
नई दिल्ली। आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर चुन चुन कर तीर चलाए। उन्होंने कहा कि संविधान में कहां लिखा है कि रेप पीड़ित दलित परिवार को घर के अंदर बंद रखा जाए और उसके गुनहगार को खुला छोड़ दिया जाए। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में यह कहां लिखा है कि देश की संपत्ति अदानी और अंबानी को दे दी जाए। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस देश में संविधान को समाप्त कर मनुस्मृति लागू करना चाहते हैं जो हम होने नहीं देंगे। उन्होंने अपनी चर्चा में महंगाई बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे को भी उठाया। अंत में उन्होंने कहा कि हम आरक्षण की सीमा 50% से बढ़ाएंगे और हर हाल में जातिगत जनगणना करवाएंगे।




More Stories
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर: