लेबनान से फौरन अपने सैनिक हटाए:

नई दिल्ली। तेल अबीब पर ईरान की 200 मिसाइल दागी जाने के बाद इसराइल के संभावित जवाबी हमले को लेकर रूस ने चेतावनी दी है। रूस में इजराइल से कहा है कि वह लेबनान से फौरन अपनी सेना हटा ले। यही नहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भी रूस ने ईरान को उकसाने के लिए इसराइल को ही जिम्मेदार ठहराया है। रूस की चेतावनी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असर हुआ है। अमेरिका ने भी इजराइल से संयम बरतने को कहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इजरायल ईरान के परमाणु ठिकाने या तेल संयंत्रों पर हमले करने के बारे में अपना विचार त्याग दे। अमेरिका ने कहा कि सीमित करवाई की जा सकती है। माना जा रहा है कि रूस द्वारा ईरान के समर्थन में खुलकर सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताकतवर देश के ध्रुवीकरण के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया चीन और रूस अगर ईरान के साथ खड़े हो गए तो एक और विश्व युद्ध की आशंका सच साबित हो जाएगी।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल