सांख्यिकी संवर्ग के अधिकारी का आबकारी विभाग ने किया प्रमोशन:

प्रयागराज। अगले महीने रिटायर होने जा रहे फर्जी जॉइंट डायरेक्टर जोगिंदर सिंह के मामले में आबकारी विभाग पूरी तरह फस गया है। भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सांख्यिकी सेवा के अधिकारी का प्रमोशन और नियुक्ति सांख्यिकी निदेशालय से होनी थी लेकिन आबकारी विभाग ने बिना किसी अधिकार के जोगिंदर सिंह को सहायक सांख्यिकी अधिकारी से वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी बनाया और बिना किसी अधिकार और नियम के संयुक्त निदेशक के पद पर प्रोन्नति भी दे दी। अब जानकारी मिल रही है कि कार्मिक विभाग में जोगिंदर सिंह की सेवा पत्रावली अपूर्ण है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि जोगिंदर सिंह को अवैध रूप से प्रोन्नत करने वाले अधिकारी और विभाग की अगर जवाब दे ही तय हुई तो कई लोगों को जेल जाना होगा।




More Stories
पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला बने इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य : बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी में भी मिली जगह:
लखनऊ आबकारी विभाग की सराहनीय पहल, सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान रोकने में दिखाई सख्ती और संवेदनशीलता:
वाराणसी: स्वीकृत स्थान छोड़कर मढौली में चल रही चुरामनपुर की देशी शराब दुकान, अंदर चखना और पानी की बिक्री भी जारीथाना लोहता क्षेत्र का मामला, स्थानीय सर्कल इंस्पेक्टर की कथित मिलीभगत से चल रहा अवैध खेल: