
प्रयागराज। 28 /29 की रात संगम नोज समेत तीन स्थानों पर हुई भगदड़ की लोकेशन में 15000 से ज्यादा मोबाइल फोन मौजूद थे जो अब बंद हो गए हैं। इसको लेकर एसटीएफ सतर्क हो गई है और किसी साजिश की आशंका में जांच कर रही है। इतनी बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन बंद होने को लेकर दो थ्योरी सामने आ रही है एक थ्योरी का रही है कि यह लोग भगदड़ की साजिश में शामिल थे जबकि दूसरी थ्योरी के लोग कह रहे हैं कि इसमें से ज्यादातर लोगों के साथ हादसा हुआ है। सच्चाई क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगी लेकिन फिलहाल मौत के आंकड़ों को लेकर विवाद अभी जारी है सरकार 30 से अधिक मौत मानने को तैयार नहीं है और विपक्ष तथा पीड़ित लोग सरकार के आंकड़े पर विश्वास करने को तैयार नहीं है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त: