जीजा के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

MP Crime : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक ज्वेलरी शॉप में हुई सोने-चांदी के जेवरात समेत कैश मिलाकर कुल 50 लाख की लूट का खुलासा हो गया है। इस सनसनीखेज लूट कांड का मास्टरमाइंड अग्निवीर ट्रेनी जवान निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी मे अपने जीजा के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार, लूट की जांच करने के लिए 9 टीमें बनाई गईं थीं। घटनास्थल के आसपास 20 किलोमीटर के रास्ते में लगे 400 से अधिक कैमरे खंगाले गए. इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसी दौरान उनके और परिजन के मोबाइल फोन सर्विलांस पर डाले गए। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने लूट के दोनों मुख्य आरोपी 24 वर्षीय जीजा आकाश राय, उसके साले आर्मी में अग्निवीर ट्रेनी 19 वर्षीय मोहित सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: