
लखनऊ। नेता किसी के नहीं होते हैं यह कहावत एक बार फिर सही साबित होती दिखाई दे रही है। संभल के सीईओ अनुज चौधरी ने योगी सरकार के भरोसे होली और जुम्मा की अलविदा पर जो विवादित बयान दिए थे अब सरकार ने उसे घोर अनुशासनहीनता और सेवा नियमावली का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है और शिकायतकर्ताओं से इस संबंध में साक्षी भी मांगे हैं। बता दें कि इसके पहले शासन की तरफ से ही सीओ को क्लीन चिट दे दी गई थी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने संभल सर्किल ऑफिसर (सीओ) अनुज चौधरी द्वारा लगातार सेवा नियमावलियों तथा वर्दी नियमावलियों के उल्लंघन किए जाने, बिना अधिकारिकता के बयानबाजी करने, पुलिसिंग तथा अपने कार्यों को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने, सेवा नियमावलियों से इतर कार्य कर माहौल को तनावग्रस्त करने तथा वर्ग विशेष में असुरक्षा की भावना पैदा करने का आरोप लगाया था।




More Stories
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का असर? प्रतापगढ़ में 13 वीडीओ के स्थानांतरण आदेश निरस्त:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: