
नई दिल्ली। संविधान पर बहस के दौरान अमित शाह की जुबान क्या फिसली राहुल गांधी ने इसे लपक लिया। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान और अंबेडकर से मनुवादियों को तकलीफ तो होगी ही। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और संघ की विचारधारा मनुवादी है जबकि हम लोग अंबेडकरवादी हैं। आज संसद में समूचे विपक्ष ने कांग्रेस के नेतृत्व में अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि कल राज्यसभा में संविधान पर चर्चा करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अंबेडकर का नाम लेना फैशन हो गया है और यदि इतना नाम भगवान राम का लेते तो कई बार स्वर्ग पहुंच जाते। अमित शाह के इस बयान ने इंडिया ब्लॉक को बैठे-बैठे बड़ा मुद्दा दे दिया। जानकारों का मानना है कि यह भाजपा के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।




More Stories
प्रतापगढ़ विकास भवन में ट्रांसफर सीजन बना बड़ी परीक्षा, नियम बनाम ‘जुगाड़’ की चर्चा तेज:
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, 11 सत्रों में मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण:
चीन-पाक गठजोड़ पर मोदी सरकार घिरी, प्रमोद तिवारी का हमला—‘फौरन तोड़ें व्यापारिक रिश्ता’