देश भर के उपचुनाव में भाजपा का सफाया:

नई दिल्ली। देशभर के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो गया है। विपक्षी इंडिया गठबंधन ने प्रदेश भर में हुए कुल 13 में से 11 सीटो पर जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे शर्मनाक स्थिति उत्तराखंड में देखने को मिला जहां 95 प्रतिशत से अधिक हिंदू आबादी वाली बद्रीनाथ जैसी विश्व प्रसिद्ध हिंदुओं की पीठ पर कांग्रेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की। इसके अलावा कांग्रेस ने हरिद्वार की मंगलूर सीट भी जीत ली है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में तीन में से दो सीटों पर जीत दर्ज की जबकि मध्य प्रदेश की एकमात्र सीट का उप चुनाव भी कांग्रेस के पक्ष में गया है। पश्चिम बंगाल में चार सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की वहीं एक एक सीट पर डीएम के आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिली है।




More Stories
एक्सक्लूसिव इन्वेस्टिगेशन | आबकारी नीति पर बड़ा सवाल — “कागज़ी कोटा, जमीनी खेल?” अप्रैल में लाइसेंस नहीं, फिर भी उठान जारी — आंकड़ों में हेरफेर या सिस्टम की सबसे बड़ी नाकामी?
इलाहाबाद हाईकोर्ट से आबकारी विभाग को बड़ा झटका, निलंबन व चार्जशीट पर लगी रोक:
प्रयागराज आबकारी विभाग में ‘मॉडल शॉप बनाम कंपोजिट दुकान’ विवाद, नियमों की अनदेखी के आरोप: