मुकेश अंबानी खुद गए थे निमंत्रण देने:

सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास दस जनपथ पहुंचे थे. यहां उन्होंने सोनिया गांधी को अनंत और राधिका की शादी के निमंत्रण दिया था. मुकेश अंबानी अपने बेटे की शादी के लिए खास मेहमानों को खुद आमंत्रित करने गए थे.
पिछले महीने 26 जून को मुकेश अंबानी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करके उन्हें भी अपने बेटे की शादी का निमंत्रण दिया था. कई राजनीतिक दिग्गज अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने वाले हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार (11 जुलाई 2024) को नव दंपति को शुभकामनाएं देंगे।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग 12 जुलाई को मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित वर्ल्ड जियो सेंटर में होगी. इसके बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन है.
इस शादी में कई कंपनियों के ग्लोबल सीईओ भी शामिल होने वाले हैं. दुनिया की टॉप कंपनियों में शामिल सऊदी अरामको के सीईओ अमीन नासर, एचएसबीसी ग्रुप के चेयरमैन मार्क टकर, एडोबी के भारतीय मूल के सीईओ शांतनु नारायण, मॉर्गन स्टेनली के एमडी माइकल ग्रिम्स, जैसी हस्तियां भी इस विवाह समारोह में शिरकत कर रहे हैं।




More Stories
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर:
अवध भूमि न्यूज़ को दबाव में लेने की कोशिश? फर्जी प्रकरण में फंसाने की कथित साजिश पर उठे सवाल: