महाराष्ट्र के वन मंत्री को करारी हार का सामना करना पड़ा

मण्डला। महाराष्ट्र में भले ही भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत दर्ज की है लेकिन मध्य प्रदेश में विजयपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव जीतकर कांग्रेस ने सब को चौंका दिया है।
मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर 21 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा के रामनिवास रावत को हरा दिया है। मल्होत्रा ने 7228 वोट से जीत दर्ज की है। मतगणना की शुरुआत से मल्होत्रा आगे चल रहे थे, लेकिन बीच वे पिछड़ गए थे। हालांकि, कुछ आखिरी राउंड की काउंटिंग में उन्होंने फिर बढ़त हासिल की जो आखिरी तक बनी रही
बतादें कि विजयपुर कांग्रेस का गढ़ रहा है। लेकिन, इस बार विजयपुर में बदली हुईं परिस्थितियों में उपचुनाव हुआ था। क्योंकि, छह बार के विधायक और कांग्रेस नेता रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हो गए थे। अब तक कांग्रेस से रावत ही जीतते आ रहे थे, लेकिन इस बार वे भाजपा का चेहरा थे। ऐसे में पार्टी की साख बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पूरी अपनी झोंक दी थी




More Stories
PWD में लाखों के तेल घोटाले की आशंका? बेकार वाहनों के नाम पर ईंधन खर्च का आरोप, विशेष ऑडिट की मांग तेज
राज्य कर विभाग में तबादलों को मिली राहत: शासन ने बढ़ाई समय-सीमा, अब 15 जून तक चलेगी प्रक्रिया:
प्रतापगढ़ में स्थानांतरण घोटाला: