केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने की कार्यकर्ताओं से श्रद्धालुओं की मदद की अपील

नई दिल्ली। कुंभ क्षेत्र में लाखों की संख्या में फंसे श्रद्धालु और रास्ते में सैकड़ो किलोमीटर के जाम जैसे हालात के बाद भाजपा संगठन मंत्री बीएल सन्तोष को कार्यकर्ताओं से मदद की अपील करनी पड़ी है। पार्टी इस बात से चिंतित है कि भारी अव्यवस्था और लोगों की परेशानी कहीं पार्टी की छवि ना खराब कर दे।

केंद्रीय संगठन मंत्री के ट्वीट को भव्य और दिव्या कुंभ के मुख्यमंत्री के दावो पर एक टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है।
लोग चर्चा कर रहे हैं कि यदि योगी सरकार की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त होती तो केंद्रीय संगठन मंत्री को कार्यकर्ताओं से मदद की अपील न करनी पड़ती। केंद्रीय संगठन मंत्री के ट्वीट के बाद सरकार द्वारा 100 करोड़ श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दावे पर सवाल उठने लगे हैं।




More Stories
प्रयागराज आबकारी मुख्यालय की जमीन पर कब्जा, दीवार पर लगे बोर्ड ने खोली पोल—अधिवक्ता चैंबर की आड़ में अतिक्रमण:
टेंडर खत्म, फिर भी नियुक्तियां जारी: प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में नियमों को दरकिनार कर 1000 कर्मचारियों की तैनाती, 600 अकेले एक एजेंसी से:
मेरठ जोन में ईआईबी की कार्रवाई पर गहराता विवाद, चयनात्मक छापों और जवाबदेही के दोहरे मापदंडों पर उठे सवाल: