
लखनऊ। आबकारी विभाग में अराजकता चरम पर है। विभाग अवैध वसूली शराब तस्करी और ओवर रेटिंग के लिए बदनाम है लेकिन इस बीच प्रतापगढ़ के जिला अधिकारी अधिकारी का ड्राइवर पुलिस उप निरीक्षक की वर्दी में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लोग हैरान और परेशान है कि क्या यह जिला आबकारी अधिकारी की शह पर पुलिस उप निरीक्षक की वर्दी में धौस जमा रहा है। इस वर्दी में घूमने का उसका उद्देश्य क्या हो सकता है। लोगों का कहना है कि वह अवैध वसूली के लिए पुलिस उप निरीक्षक की वर्दी में रहता है। इसका मतलब वह केवल लाइसेंसी से ही नहीं बल्कि आम आदमी से भी वसूली कर रहा है। आबकारी विभाग जिसकी छवि पहले ही तारतार हो चुकी है इस प्रकरण से और अधिक मजाक बन रहा है।
इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल