
नई दिल्ली। भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह और एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मुलाकात हुई है। करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में ओवैसी ने बुनकरों की समस्या को लेकर और गिरिराज सिंह से चर्चा की। गिरिराज सिंह जोकि केंद्रीय मंत्री भी हैं उन्होंने ओवैसी को सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। गिरिराज सिंह और ओवैसी दोनों ही अपने कट्टरपंथी विचारों के लिए जाने जाते हैं। ऐसी में ओवेसी और गिरिराज की मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग सवाल उठा रहे हैं की ओवेसी और गिरिराज की नजदीकी भाजपा और आई एम आई एम की नजदीकी के रूप में देखा जा सकता है।




More Stories
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर: